दतिया नगर: बक्सी के हनुमान मंदिर के पास युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, रेलवे ट्रैक पर शव मिला, जेब से शराब बरामद
दतिया शहर में गुरुवार शाम एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बक्सी हनुमान मंदिर के पास रेलवे क्रॉसिंग की है। युवक शराब के नशे में था और उसकी जेब से शराब का क्वार्टर भी बरामद हुआ है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार संजू प्रजापति पुत्र हरिराम प्रजापति निवासी आईटीआई कॉलेज के पीछे के रूप में हुई है।