गंगापुर: गंगापुर सिटी में किसानों ने मंडी गेट पर ताला लगाकर किया प्रदर्शन, फसल का उचित दाम नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन
गंगापुर सिटी के कृषि अनाज मंडी में नीलामी में सरसों के कम दाम मिलने का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान किसानों ने नीलामी को बंद करा दिया। साथ ही मंडी के गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं किसानों ने बताया कि कड़ी मेहनत कर फसल तैयार करते हैं। लेकिन यहां पर दाम सही नहीं मिलते, जिससे किसानों की जेब कट रही है।