गंगापुर: गंगापुर सिटी में सब्जी मंडी में चार दुकानों के टूटे ताले, 3000 की नगदी सहित सामान चुरा ले गए चोर
गंगापुर सिटी में कोतवाली थाने के पास स्थित फल सब्जी मंडी में रात चोर 4 परचूनी की दुकानों के ताले और साइड में से शटर तोड़ दिए। चोर एक परचूनी की दुकान से 3000 की नगदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए। वहीं दुकानदार ने बताया कि चोर 3000 की नगदी व 20000 के करीब बीड़ी, सिगरेट, गुटखे के पैकेट सहित अन्य सामान चुरा ले गए।