गुना: धरनावदा थाना पुलिस ने 3 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, कई मामले हैं दर्ज, लंबे समय से वारंटो में थी फरार
Guna, Guna | Jun 17, 2026 गुना के धरनावदा थाना पुलिस ने 3 शातिर बदमाश पकड़े है। 17 जून को थाना प्रभारी ने बताया, ग्राम कनेरा निवासी आरोपी मायाराम पारदी शातिर बदमाश है जिसके विरुद्ध एमपी राजस्थान के कई जिलों में 10 मामले दर्ज है। आरोपी अजूबा पारदी पर गुना राजस्थान में 4 मामले दर्ज है। आरोपी मिगीरिया उर्फ भिगोला पारदी आर्म्स एक्ट में फरार था। तीनों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।