हरिद्वार: SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जनपद के विभिन्न थाने और कोतवालियों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में लगाई चौपाल
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर आज हरिद्वार जनपद के विभिन्न थानों और कोतवालियों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में चौपाल लगाई और लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। आपको बता दें कि ड्रग्स श्री देव भूमि मिशन 2025 को साकार करने के लिए हरिद्वार के एसएसपी के निर्देश पर चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया है।