हरिद्वार: बाणगंगा में पंचायत की भूमि पर कब्जा करने गए दो पक्ष आपस में भिड़े, जांच में जुटी पथरी थाना पुलिस
पथरी थाना क्षेत्र स्थित बाणगंगा में पंचायत की भूमि पर कब्जा करने के दो पक्ष आपस में ही भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चला आ रहा था। शनिवार को एक पक्ष जब कब्जा करने की नीयत से मौके पर पहुंचा तो दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। एक पक्ष के फायरिंग सूचना मिलते ही पथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस को देखकर दोनों पक्ष फरार हो गए।