गिर्वा: उदयपुर के सुखाड़िया विश्वविद्यालय से सेवा से बर्खास्त संंविदा कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन।
Girwa, Udaipur | Apr 1, 2024 उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में संविदा में कार्यरत कर्मचारियों की अचानक सेवा समाप्त करने के विरोध में कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ सोमवार को फिर से प्रदर्शन किया। सोमवार को कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के अंदर बैठकर अपना विरोध दर्ज करवाया।