मुगलसराय: मुगलसराय रोड के चौड़ीकरण के चलते 4 घंटे बिजली कटौती, कई मोहल्ले हुए प्रभावित
मुगलसराय के चंदासी क्षेत्र में शनिवार को रोड चौड़ीकरण कार्य के चलते चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। शनिवार दोपहर 03 बजे विद्युत विभाग ने बताया की उपकेंद्र चंदासी से जुड़े फीडर संख्या 5 और 6 बंद रहेंगे।इस दौरान वृंदावन कॉलोनी, सुभाष नगर, बेचूपुर, परशुरामपुर, गौरैया मठ, कसाब महाल, मुस्लिम महाल, बस स्टैंड और काशीराम आवास सहित कई इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।