सुनेल: ओसाव में बिजली के करंट की चपेट में आने से 9 वर्षीय बालक की मौत
Sunel, Jhalawar | Feb 13, 2024 सुनेल क्षेत्र के ओसाव गांव में मंगलवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ओसाव गांव में 9 वर्षीय रोहित ने खेलते समय बिजली के खंभे के सपोर्टिंग तार को छू लिया, जिसमें करंट आ रहा था। तार को छूते ही बालक अचेत होकर मौके पर गिर गया। बालक को पिड़ावा अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।