सुनेल: सुनेल में खेत पर कार्य करते समय हुई किसान की मौत
Sunel, Jhalawar | Feb 12, 2024 सुनेल में सोमवार को खेत पर कार्य करते समय एक किसान की मौत हो गई है।मृतक के भाई दिनेश ने पुलिस को दी रिपोर्ट बताया है कि उसका भाई भेरूलाल खेत पर सरसों की फसल की कटाई कर रहा था। उसी दौरान अचानक वो अचेत होकर खेत में गिर गया। मौके पर मौजूद लोग उसे सुनेल चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।