अधौरा: अधौरा प्रखंड में खराब चापाकल की मरम्मती के लिए भेजा गया मरम्मत दल वाहन
Adhaura, Kaimur | Mar 11, 2025 अधौरा प्रखंड में खराब चापाकल की मरम्मती के लिए मरम्मती दल वाहन को भेजा गया। आज मंगलवार को 4 बजे कनीय अभियंता विभाष कुमार ने बताया कि अधौरा प्रखंड में कुल 1214 चापाकल अवस्थित है। जहां आए दिन गर्मी के दिनों को लेकर कुछ चापाकल खराब है। उसकी मरम्मती को लेकर मरम्मती दल वाहन को रवाना किया गया। आगे उन्होंने कहा कि अधौरा प्रखंड पहाड़ी क्षेत्र में पड़ता है।