अधौरा: अधौरा में एक महिला के साथ मारपीट मामले में जिला परिषद सदस्य ने कार्रवाई की मांग की
Adhaura, Kaimur | Mar 10, 2025 अधौरा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट किया गया। आज सोमवार को अधौरा जिला परिषद सदस्य राजू कुमार ने 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला खेत पर गई थी तभी एक व्यक्ति द्वारा महिला के साथ जबरदस्ती छेड़खानी करने का प्रयास किया गया उसके बाद मारपीट कर उसे बेहोशी हालत में खेत में फेंक दिया गया। जहां अधौरा थाना में केस दर्ज है।