चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ सहित प्रदेश के 15 जिलों में 26 और 27 फरवरी को हल्की बारिश होने के आसार, एक और 2 मार्च को ओलावृष्टि का अनुमान
चित्तौड़गढ़ सहित प्रदेश के 15 जिलों में बदलते मौसम के बीच 26 और 27 फरवरी को हल्की बारिश के आसार हैंl हालांकि मौसम विभाग 25 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा लेकिन अगले दो दिन बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय रहने से एक और दो मार्च को मेघ गर्जना और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।