भुसावर: विधायक बहादुर सिंह कोली ने ग्राम पथेना व नसवारा के दौरे पर शोक संतृप्त परिजनों को दी सांत्वना
रविवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा वैर के विधायक बहादुर सिंह कोली ग्राम पथैना व नसवारा गांव के दौरे पर रहे। जहां इस दौरान मृतकों को शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों को सांत्वना दी। इसके अलावा विधायक बहादुर सिंह कोली ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनी और उन समस्याओं का निस्तारण करने का भी आश्वासन दिया।