आमला: आमला विधायक कार्यालय में नवगठित पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट, राजस्व कार्यों पर हुई चर्चा
Amla, Betul | Jul 25, 2026 शनिवार को आमला विधायक कार्यालय में जिले के नवगठित पटवारी संघ के निर्वाचित जिलाध्यक्ष मोहन धुर्वे एवं संघ के समस्त जिला पदाधिकारियों ने आमला विधायक से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर जिले में राजस्व संबंधी कार्यों, किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।