जहानाबाद: जहानाबाद में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
साहू धर्मशाला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथियों ने परशुराम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा, संस्कार व संगठन पर जोर दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। जबकि अन्य गतिविधियां रविवार शाम करीब 7 बजे तक जारी रही।