बिछिया: अंजनिया में विजयादशमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रावण दहन के साथ खरगोश और गोरिल्ला बने आकर्षण का केंद्र
20 अक्टूबर दिन मंगलवार को बिछिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजनिया स्थित खेल मैदान परिसर में विजयादशमी का पर्व श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। रात क 11:30 तक गायत्री मंदिर तालाब परिसर पर प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया चलती देखी गई। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन भी अलर्ट रहा। इस तरह अंजनिया में विजयादशमी का पर्व उल्लास से मनाया गया l