जमीन जिंदा रही, इंसान मर गया: अमरपुर में दो दिन से घर में सड़ती रही लाश, उठाने वाला कोई नहीं” नगर पंचायत अमरपुर के वार्ड नंबर 14 स्थित महमदपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां इंसानियत दम तोड़ती नजर आई। गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत के बाद उसकी लाश दो दिनों तक घर में पड़ी रही, लेकिन समाज और सिस्टम—दोनों खामोश बने रहे।