अशोक नगर: लालपुर गांव में बाइक चालक ने 60 वर्षीय व्यक्ति को मारी टक्कर, घायल ज़िला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के लालपुर गांव में एक बुजुर्ग को बाइक चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लालपुर निवासी हजारी लाल पुत्र लक्ष्मण सिंह कुशवाहा उम्र 60 वर्ष सोमवार को रात 8 बजे गांव में से खेत पर जा रहा था। इसी दौरान गांव में ही बाइक चालक टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग घायल हो गया। घायल को परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचाया।