डेगाना: नागौर रोड पर बाइक व कार में हुई भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत
Degana, Nagaur | Feb 27, 2024 डेगाना के नागौर रोड पर बाइक व कार में मंगलवार शाम को भिड़ंत हो गई। हादसे में गुड्डा ढाणी निवासी बाइक सवार श्रवण राम की मौत हो गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची डेगाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डेगाना के उप जिला चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवा दिया है।