हसनपुर: हसनपुर के ग्राम ढक्का में दलितों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन
विधायक कमाल अख्तर की शिकायत के बाद हसनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम ढक्का में दलित परिवारों के मकानों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को भीम आर्मी के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गरीब एवं दलित परिवारों के मकानों पर की गई कार्रवाई अन्यायपूर्ण है।