पटना ग्रामीण: पटना: TRE-4 शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, छात्र नेता गिरफ्तार
BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे राजधानी पटना में हजारों अभ्यर्थियों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। पटना कॉलेज से BPSC कार्यालय तक मार्च निकाल रहे करीब 5 हजार छात्रों को जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोक दिया। बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश होते ही पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। लाठीचार्ज के बाद मौके पर भगदड़ मच