सिकटी: सिकटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठक, कई योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा
Sikti, Araria | May 6, 2026 सिकटी प्रखंड में 22 अप्रैल 2026 से चल रहे चिकित्सा आपके द्वार कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजमत राणा ने की। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभियान की जमीनी प्रगति और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।