अल्बर्ट एक्का (जारी): 9 माह बाद लापता युवक की हत्या का खुलासा, कुएं से मिला कंकाल; तीन आरोपी गिरफ्तार
जारी थाना क्षेत्र के कटिंबा गांव निवासी विनय तिग्गा (27 वर्ष) की हत्या के मामले का पुलिस ने करीब नौ माह बाद खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपियों की निशानदेही पर बंझर डांन टोली स्थित एक कुएं से मानव कंकाल भी बरामद किया गया है। विनय तिग्गा 1 अक्टूबर 2025 को घर से निकला था।