कैराना: कैराना के कंडेला के निकट लोडेड ट्राला खाई में उतरा, बड़ा हादसा टला
Kairana, Shamli | Sep 11, 2026 कैराना तहसील क्षेत्र के गांव कंडेला के निकट शामली की ओर जा रहा एक लोडेड ट्राला हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। बताया गया कि सड़क पर सामने आए एक वाहन को बचाने के प्रयास में ट्राला चालक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित हुआ ट्राला सड़क किनारे खाई में उतर गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक समेत किसी को चोट नहीं आई।