संग्रामपुर: संग्रामपुर में पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, 'बोल बम' के जयघोष से गूंजा कांवरिया पथ
सावन की पहली सोमवारी पर संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र पूरी तरह शिवभक्ति में डूबा नजर आया। प्रखंड के विभिन्न सिद्ध शिव मंदिरों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, मधु, बेलपत्र एवं पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादे