Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image

#HardoiPolice थाना पचदेवरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 131/26 धारा 305(a)/331(3) बीएनएस से संबंधित 04 अभियुक्तो को गिरफ्तार व 02 बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से चोरी के आभूषण, नगदी व गैस सिलेंडर बरामद करने के संबंध में- @Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice @dgpup

3 views | Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 24, 2026

MORE NEWS

स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती शिशु मंदिर के भूमि पूजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल
.
#हरदोई: बेनीगंज क्षेत्र के उमरारी गांव में आगामी जुलाई माह में प्रस्तावित स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती शिशु मंदिर के निर्माण से पूर्व भूमि पूजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विद्यालय निर्माण को लेकर क्षेत्रीय लोगों का सहयोग लगातार सामने आ रहा है, जिससे समाज में शिक्षा और संस्कार के प्रति जागरूकता देखने को मिल रही है।
नैमिषारण्य स्थित भू-लोकवासी स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती जी के शिष्य एवं शांति कुटी प्रमुख स्वामी श्री सास्वतानंद जी महाराज ने विद्यालय भवन निर्माण हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके पूज्य गुरुदेव की मंशा शिक्षा एवं संस्कार केंद्रों को बढ़ावा देने की थी, जो अब साकार होती दिखाई दे रही है।
भूमि पूजन से पूर्व प्रताप नगर पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक कुमार ने भी विद्यालय निर्माण में सहयोग देकर सराहनीय योगदान दिया। वहीं अमित तिवारी, आनंद शुक्ला सहित दर्जनों क्षेत्रीय लोगों ने बिल्डिंग मटेरियल एवं आर्थिक सहयोग देकर मानवता और समाजसेवा की मिसाल पेश की।
ग्रामीणों का कहना है कि यह विद्यालय आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा के साथ संस्कार प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती शिशु मंदिर के भूमि पूजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल . #हरदोई: बेनीगंज क्षेत्र के उमरारी गांव में आगामी जुलाई माह में प्रस्तावित स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती शिशु मंदिर के निर्माण से पूर्व भूमि पूजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विद्यालय निर्माण को लेकर क्षेत्रीय लोगों का सहयोग लगातार सामने आ रहा है, जिससे समाज में शिक्षा और संस्कार के प्रति जागरूकता देखने को मिल रही है। नैमिषारण्य स्थित भू-लोकवासी स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती जी के शिष्य एवं शांति कुटी प्रमुख स्वामी श्री सास्वतानंद जी महाराज ने विद्यालय भवन निर्माण हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके पूज्य गुरुदेव की मंशा शिक्षा एवं संस्कार केंद्रों को बढ़ावा देने की थी, जो अब साकार होती दिखाई दे रही है। भूमि पूजन से पूर्व प्रताप नगर पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक कुमार ने भी विद्यालय निर्माण में सहयोग देकर सराहनीय योगदान दिया। वहीं अमित तिवारी, आनंद शुक्ला सहित दर्जनों क्षेत्रीय लोगों ने बिल्डिंग मटेरियल एवं आर्थिक सहयोग देकर मानवता और समाजसेवा की मिसाल पेश की। ग्रामीणों का कहना है कि यह विद्यालय आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा के साथ संस्कार प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jun 24, 2026

दतिया विशाल कुशवाहा हत्याकांड के  फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सैकड़ो की संख्या में कुशवाहा समाज एवं आजाद समाज पार्टी एसपी ऑफिस पहुंचे  नारेबाजी करते हुए नजर आए अमित तिवारी एवं बंटी तिवारी को गिरफ्तार करने और क्रॉस केस की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की कुशवाहा समाज के लोगों ने दतिया SP मयूर खंडेलवाल को सौंपा ज्ञापन पुलिस अधीक्षक ने एएसपी मंजीत सिंह चावला को सौंपी मामले की जांच SP ने हत्याकांड के आरोपियों के शस्त्र लायसेंस निरस्त कराने कलेक्टर को भेजा प्रस्ताव

दतिया विशाल कुशवाहा हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सैकड़ो की संख्या में कुशवाहा समाज एवं आजाद समाज पार्टी एसपी ऑफिस पहुंचे नारेबाजी करते हुए नजर आए अमित तिवारी एवं बंटी तिवारी को गिरफ्तार करने और क्रॉस केस की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की कुशवाहा समाज के लोगों ने दतिया SP मयूर खंडेलवाल को सौंपा ज्ञापन पुलिस अधीक्षक ने एएसपी मंजीत सिंह चावला को सौंपी मामले की जांच SP ने हत्याकांड के आरोपियों के शस्त्र लायसेंस निरस्त कराने कलेक्टर को भेजा प्रस्ताव

Hardoi, Hardoi | Jun 24, 2026

अवरुद्ध मार्ग को न खोले जाने से पीड़ित ने जान देने की दी धमकी
.
#हरदोई: live जनपद की बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाते-लगाते परेशान हो चुका है। थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदिया, मजरा झरोझ्या निवासी बाबूराम पुत्र जालिम ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव के कुछ दबंग लोग लगातार उनके मकान के निकास मार्ग को अवरुद्ध कर रहे हैं, जिससे उनके परिवार का जीवन मुश्किलों में घिर गया है।
पीड़ित बाबूराम के अनुसार गांव के ही अशोक कुमार, रामसागर पुत्रगण शंकर रैदास, शांति पत्नी शंकर रैदास तथा रोशनी पत्नी अशोक कुमार द्वारा उनके मकान के निकलने वाले रास्ते में लकड़ी, छप्पर और अन्य सामान डालकर रास्ता बंद किया जा रहा है। बाबूराम का आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी गाली-गलौज करते हैं और आए दिन लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो जाते हैं।
पीड़ित ने बताया कि 23 जून की रात करीब 8 बजे विपक्षीगण उनके दरवाजे पर आकर हंगामा करने लगे और परिवार के लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए।
बाबूराम ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस चौकी प्रतापनगर और कोतवाली बेनीगंज में कई बार की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे लगातार पुलिस प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विपक्षी आए दिन मारपीट, धमकी और अभद्र व्यवहार कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। परिवार में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। बाबूराम ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा जल्द न्याय नहीं दिया गया तो वह आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
अब देखना यह होगा कि हरदोई पुलिस इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का काम करती है। ग्रामीणों में भी इस मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है और लोग प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

अवरुद्ध मार्ग को न खोले जाने से पीड़ित ने जान देने की दी धमकी . #हरदोई: live जनपद की बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाते-लगाते परेशान हो चुका है। थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदिया, मजरा झरोझ्या निवासी बाबूराम पुत्र जालिम ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव के कुछ दबंग लोग लगातार उनके मकान के निकास मार्ग को अवरुद्ध कर रहे हैं, जिससे उनके परिवार का जीवन मुश्किलों में घिर गया है। पीड़ित बाबूराम के अनुसार गांव के ही अशोक कुमार, रामसागर पुत्रगण शंकर रैदास, शांति पत्नी शंकर रैदास तथा रोशनी पत्नी अशोक कुमार द्वारा उनके मकान के निकलने वाले रास्ते में लकड़ी, छप्पर और अन्य सामान डालकर रास्ता बंद किया जा रहा है। बाबूराम का आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी गाली-गलौज करते हैं और आए दिन लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित ने बताया कि 23 जून की रात करीब 8 बजे विपक्षीगण उनके दरवाजे पर आकर हंगामा करने लगे और परिवार के लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। बाबूराम ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस चौकी प्रतापनगर और कोतवाली बेनीगंज में कई बार की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे लगातार पुलिस प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विपक्षी आए दिन मारपीट, धमकी और अभद्र व्यवहार कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। परिवार में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। बाबूराम ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा जल्द न्याय नहीं दिया गया तो वह आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। अब देखना यह होगा कि हरदोई पुलिस इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का काम करती है। ग्रामीणों में भी इस मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है और लोग प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jun 24, 2026

#HardoiPolice थाना पचदेवरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 131/26 धारा 305(a)/331(3) बीएनएस से संबंधित 04 अभियुक्तो को गिरफ्तार व 02 बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से चोरी के आभूषण, नगदी व गैस सिलेंडर बरामद करने के संबंध में- @Igrangelucknow @adgzonelucknow @Uppolice @dgpup - Hardoi News