कांके: अल्बर्ट एक्का चौक के पास पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन
Kanke, Ranchi | Sep 17, 2026 अल्बर्ट एक्का चौक के पास गुरुवार शाम करीब छह बजे पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अल्बर्ट एक्का चौक 21 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस मौके पर सैंड आर्ट के माध्यम से पीएम मोदी की भव्य कलाकृति भी साकार की गई है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।