कोल: थाना रोरावर क्षेत्र के अंतर्गत परिवार से अतिरिक्त दहेज ना लाने पर पति पत्नी को छोड़कर भागा
Koil, Aligarh | Mar 7, 2024 महिला ने बताया कि अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल देने के बाद भी मेरा पति खुश नहीं था। जिसकी वजह से वह मुझे प्रताड़ित भी करता था। इस संदर्भ में महिला ने गुरुवार करीब 10:00 बजे संबंधित थाने में जाकर ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।