कुर्था: कुर्था में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग
Kurtha, Arwal | May 24, 2026 कुर्था डांक बंगला में रविवार को शाम 5:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष राम विनय सिंह ने तेजी से बढ़ रहे आपराधीक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। इन्होंने स्थानीय थाना अध्यक्ष एवं प्रशासन से अनुरोध किया कि तेजी से बढ़ रही आपराधीक घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई तो बाध्य होकर पार्टी को सड़क पर उतरना पड़ेगा।