डोमचांच: नवलशाही पुलिस ने सिंहपुर से अवैध बालू परिवहन करते ट्रैक्टर को ज़ब्त किया
नवलशाही पुलिस ने बुधवार की सुबह करीब 7.00 बजे कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित सिंहपुर से अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जप्त किया है। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रैक्टर मसमोहना नदी की ओर से बालू घाट से बालू का उत्खनन कर ला रहा था। इसी दौरान सिंहपुर के समीप पहले से मौजूद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक से बालू से संबंधित चालान प्रस्तुत करने को कहा