डोमचांच: उप विकास आयुक्त ने डोमचांच प्रखंड में विकास योजनाओं का किया निरीक्षण
उप विकास आयुक्त ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंगलवार को डोमचांच प्रखंड मे विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ मौके जिप अध्यक्ष रामधन यादव भी मौजूद थे. निरिक्षण के क्रम मे डीडीसी ने नवलशाही स्थित बाजार समिति द्वारा संचालित दुकानों का औचक निरीक्षण किया जहां कुल 10 दुकानों का आवंटन के बारे में पूछा गया।