बहराइच: राजकीय आइटीआइ परिसर का निरीक्षण सीडीओ सुनील धनवंता ने किया, अनुपस्थित मिलीं आइटीआइ की प्रिंसिपल
बहराइच राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) की प्रिंसिपल स्मृति मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सुनील कुमार धनवंता के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिलीं। इस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान संस्थान परिसर में गंदगी मिलने के साथ ही प्रिंसिपल की कार्यप्रणाली भी शिथिल पाई गई, जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। नोटिस जारी की है।