सिहोरा: बंदर कोला के जंगल में 12 दिन पुरानी अधेड़ की लाश फांसी पर झूलती मिली
मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बंदर कोला के जंगल में एक अधेड़ की 12 दिन पुरानी लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली। मृतक की पहचान रमेश सिंह मरावी, पिता करमचंद मरावी, उम्र 52 वर्ष, निवासी बंदर कोला के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि रमेश सिंह 12 दिन पहले घर से निकला था और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज है।