दीपका: कुसमुंडा में रेत माफियाओं को खनिज विभाग का खुला संरक्षण, क्या माया का खेल है?
Dipka, Korba | Jun 13, 2026 कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र से लगी अहिरन नदी का सीना चीरकर लगातार खनिज माफिया रेत का अवैध खनन एवं परिवहन कर लाखों रुपए का अवैध व्यापार चला रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार खनिज विभाग को यह सब नजर नहीं आ रहा है जबकि सरकार ने अवैध खनन पर सख्त कार्यवाही करने कड़े निर्देश दिए हैं। माया के खेल ने अधिकारियों को अंधा बना दिया है, यही कारण है कि सब कुछ खुलेआम चल रहा है।