कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशों के परिपालन में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन पर कार्यवाही की गई। जिला खनिज अधिकारी विपुल कुमार रावत के नेतृत्व में खनिज अमले द्वारा शनिवार रात्रि में आकस्मिक निरीक्षण एवं चेकिंग के दौरान एक ओवर लोड रेत से भरा डंपर जप्त किया गया और देहात थाने में रखवाया गया।