बरहेट: शिवगादी धाम में बंगला सावन की पहली सोमवारी पर लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
सोमवार को पूर्वाह्न करीब 9:00 से 3:00 बजे अपराह्न तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही इस दौरान पश्चिम बंगाल के लगभग 45000 से अधिक श्रद्धालु शिवगादी धाम पहुंचे, इसके अलावा अन्य क्षेत्रों से भी श्रद्धालु शिवगादी धाम पहुंचकर जलार्पण किया । देर सायं बरहेट थाना प्रभारी शिवगादी पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली एवं आगामी तैयारी पर भी अध्यक्ष से चर्चा किया।