जगदलपुर: बस्तर कमिश्नर ने संभागीय बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन और सेवाओं की उपलब्धता पर ध्यान केंद्रित करने के दिए निर्देश
जगदलपुर 21 मई 2025/ कमिश्नर डोमन सिंह ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर कारगर क्रियान्वयन कर अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए सभी विभाग सकारात्मक प्रयास करें। साथ ही लोक सेवाओं की उपलब्धता पर ध्यान केंद्रीत करें। इस दिशा में मैदानी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति के साथ विभागीय कार्यों को बेहतर ढंग से सम्पादित किया जाए।