पीरो: अफवाहों पर फुल स्टॉप! चुनावी मैदान में डटे रहेंगे पीरो के मनोज उपाध्याय, वार्ड महासंघ के साथ ठोकी ताल
Piro, Bhojpur | Apr 16, 2026 भोजपुर-बक्सर एमएलसी चुनाव को लेकर पीरो समेत पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच मनोज उपाध्याय के चुनाव नहीं लड़ने की उड़ रही अफवाहों पर अब पूरी तरह विराम लग गया है। मनोज उपाध्याय ने गुरुवार की शाम 6:00 बजे के करीब सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेस बयान जारी कर इन तमाम अटकलों को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि वे चुनावी मैदान में मजबूती से डटे है।