कराहल: विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, छायादार व औषधीय पौधों का रोपण किया गया
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीएमश्री शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, सेसईपुरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य श्री एस.पी. भार्गव ने किया। इस अवसर पर जनशिक्षक श्री हरिशंकर शर्मा, वन्या रेडियो केंद्र के समन्वयक श्री रोहित कुमार, श्री राधेश्याम शर्मा, सहित समस्त शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।