घोरावल: नगर पंचायत चुर्क के रेलवे स्टेशन रोड निवासी एक किशोर की करंट लगने से हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा
चुर्क रेलवे स्टेशन रोड के रहने वाले अमित विश्वकर्मा का पुत्र हर्ष (15) बाथरूम गया हुआ था। वहां स्वीच ऑन करने के दौरान उसने बिजली के तार को छू लिया। तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। चीख पुकार सुनकर घरवाले बिजली आपूर्ति बंद कर हर्ष को अस्पताल ले गए। वहां जांच के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजनों का रो रो कर