सबलगढ़ में जनहित सत्याग्रह 46वें दिन भी जारी, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल।
सबलगढ़। नगर पालिका परिषद सबलगढ़ में जनहित के मुद्दों को लेकर चल रहा शांतिपूर्ण सत्याग्रह मंगलवार को 46वें दिन भी जारी रहा। नगर की सफाई व्यवस्था, पेयजल संकट, खराब स्ट्रीट लाइटों और अधूरे विकास कार्यों को लेकर नागरिकों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
आंदोलनकारियों का कहना है कि सत्याग्रह के दबाव में नगर के कुछ हिस्सों में विकास कार्य शुरू तो किए गए हैं, लेकिन उनकी गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि मुख्य बाजार और संतर क्षेत्र की गलियों में सीसी सड़क निर्माण के दौरान मानकों की अनदेखी की जा रही है। रेत के स्थान पर मिट्टी युक्त सामग्री (डस्ट) का उपयोग कर उस पर सीमेंट का घोल डालकर निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। नागरिकों का कहना है कि यह कार्य स्थाय