*महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला वॉलंटियर्स के साथ संवाद एवं महिला सम्मान समारोह आयोजित*
*उत्कृष्ट कार्य करने वाली 25 महिला वॉलंटियर्स एवं कर्मियों का सम्मान*
चित्तौड़गढ़, 08 जुलाई 2026। "महिला सुरक्षा संकल्प – Safety and Dignity for Every Woman" राज्य स्तरीय अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में महिला वॉलंटियर्स के साथ संवाद एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों, हेल्पलाइन सेवाओं तथा राजस्थान पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार राज्यभर में संचालित "महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में महिला वॉलंटियर्स के साथ संवाद एवं महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुरक्षा सखी, महिला सीएलजी सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजीविका से जुड़ी महिलाएं, साथिन, एनएसएस एवं एनसीसी स्वयंसेवक, महिला अधिवक्ता, आशा सहयोगिनी, शिक्षिकाएं तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिला वॉलंटियर्स सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 25 महिला वॉलंटियर्स एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने सभी सम्मानित महिला वॉलंटियर्स एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।
सम्मानित होने वालों में शिल्पा जैन (सुरक्षा सखी के रूप में महिला एवं बालिका सुरक्षा जागरूकता), वर्षा बैरवा (महिला पीड़ित सहायता एवं काउंसलिंग), सरिता मीणा (चाइल्ड हेल्पलाइन एवं बाल संरक्षण), ब्रजलता शर्मा (ग्राम स्तर पर महिला एवं बाल संरक्षण), सुनीता गौड़ (आंगनवाड़ी के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता), सौनिका जैन (विद्यालयों में आत्मरक्षा एवं महिला सुरक्षा जागरूकता), लक्षिता माहेश्वरी (सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण), नीता लोढ़ा (महिला अधिकार एवं कानूनी जागरूकता), सुमित्रा साहू (घरेलू हिंसा पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग), कोमल शर्मा (महिला सुरक्षा योजनाओं के समन्वय), एएसआई श
49 views | Chittorgarh, Rajasthan | Jul 8, 2026