बीकानेर: बीकानेर में पत्नी हत्याकांड का खुलासा, पति को बिहार से किया गया गिरफ्तार
बीकानेर में पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंकने वाले आरोपी पति को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या के बाद 1230 किलोमीटर दूर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने चार दिन तक लगातार पीछा कर उसे पकड़ लिया। यह घटना 30 अप्रैल की है। टेचरी फांटा क्षेत्र के रोही किशनायत स्थित फार्म हाउस के कुए मिला।