जहानाबाद: 1995 की 30 साल पुरानी बाइक के शौकीन बोले- 'मौत का कुआं' में भी दिखी थी ये गाड़ी
जहानाबाद में एक बाइक प्रेमी आज भी वर्ष 1995 मॉडल की करीब 30 साल पुरानी बाइक को संभाल कर रखे हुए हैं। खास बात यह है कि यह बाइक कभी “मौत का कुआं” जैसे खेलों और चर्चित फिल्म “फूल और कांटे” में भी इस्तेमाल हो चुकी है। पुराने मॉडल की यह बाइक आज भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और युवाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है।