जलेसर: ऊंचागांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला 35 वर्षीय युवक का शव
Jalesar, Etah | Feb 14, 2024 ऊंचागांव में 35 वर्षीय युवक का पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर जलेसर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त रिंकू के रूप में की है। पिता की मृत्यु के बाद रिंकू अपने ताऊ के साथ ही रहता था।