जलेसर: अवागढ के मौहल्ला अखाड़ा स्थित स्वर्णकार की दुकान से दो महिलाओ ने चोरी किए सोने के कुंडल।
Jalesar, Etah | Feb 13, 2024 अवागढ नगर के मोहल्ला अखाड़ा स्थित स्वर्णकार रामकुमार वर्मा की दुकान से दो अज्ञात महिलाओं के द्वारा सोने के दो जोड़ी कुंडल चोरी किए जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद पीड़ित के द्वारा इन महिलाओं के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया गया है । वहीं नगर क्षेत्र में भी इन महिलाओं के फोटो वायरल कर पहचान कराई जा रही है।loop