प्राथमिक विद्यालय में महिला शिक्षिका चाकू-चापड़ लेकर पहुंची, दहशत में कक्षा छोड़ भागे बच्चे; वीडियो वायरल
कौशाम्बी। जनपद के एक प्राथमिक विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला शिक्षिका कथित रूप से हाथ में चाकू और चापड़ लेकर विद्यालय पहुंच गई। शिक्षिका को धारदार हथियारों के साथ देखकर विद्यालय परिसर में दहशत का माहौल बन गया। भयभीत छात्र-छात्राएं अपनी कक्षाओं से बाहर निकलकर इधर-उधर भागने लगे।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। अभिभावकों में घटना को लेकर चिंता और नाराजगी देखी जा रही है। विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले की जांच के बाद ही घटना के कारणों और वास्तविक स्थिति का स्पष्ट पता चल सकेगा।
#Kaushambi #PrimarySchool #ViralVideo #T