सिवनी: जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर विधानसभा स्तर पर बीएलओ का होगा प्रशिक्षण
Seoni, Seoni | Jul 5, 2025 सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन ने शनिवार को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 7 जुलाई से 17 जुलाई तक विधानसभा स्तर पर बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसके लिए मुख्यनिर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा मास्टर ट्रेनर्स एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ है।