मिहींपुरवा: मिहीपुरवा के बिछिया गांव में घर में घुसे तेंदुए के हमले में बालिका बाल-बाल बची, भागते समय पैर में आई चोट
कतर्नियाघाट रेंज के अंतर्गत बिछिया गांव में रात 10:00 बजे के करीब गांव निवासी शकीला बेगम पत्नी चुन्नू कुरैशी के घर में तेंदुआ घुस गया खाना खा रही बालिका 18 वर्षीय जेबा की तरफ हमले के लिए दौड़ा इस दौरान वह चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली तभी आसपास के लोग हाँका लगाते हुए दौड़ पड़े और तेंदुआ घर से निकलकर जंगल की तरफ भाग गया। बालिका के भागने से पैर में चोट आई है।